फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 20 जनवरी को शुरू होगा मनाली का विंटर कार्निवल

Fri, 19 Dec 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्याओं के साथ लगेंगे लोकल फूड कार्नर
विज्ञापन


मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली/पतलीकूहल। पर्यटन नगरी में शुक्रवार को मनाली विंटर कार्निवल कमेटी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने की।
इस दौरान आगामी विंटर कार्निवल की तैयारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा, बजट और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि इस वर्ष मनाली विंटर कार्निवल 20 जनवरी से शुरू होगा। इसके लिए मालरोड को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। वहीं पर भव्य स्टेज का निर्माण किया जाएगा। इस बार कार्निवल को और रंगीन बनाने के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। कार्निवल के दौरान अगर बर्फबारी होती है तो सैलानियों के मनोरंजन के लिए नई गतिविधियां जोड़ी जाएंगी। इसके अलावा पर्यटकों को हिमाचल के पारंपरिक स्वाद से रूबरू करवाने के लिए लोकल फूड काॅर्नर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपदा के चलते बजट सीमित है। इस कारण इस बार कलाकारों को पिछले वर्ष के मुकाबले कम मानदेय दिया जा सकेगा। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कार्निवल को सफल और यादगार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें