कुलंग के समीप सड़क से नीचे गिरी जीप
- फोटो : संवाद
पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत कुलंग में एक जीप सड़क से निचे गिर गई। शनिवार सुबह हुए इस हादसे में कोलकाता के साग पर्यटक घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मनाली से सात पर्यटक जिप्सी में सोलंगनाला की तरफ जा रहे थे। कुलंग के समीप जीप स्किड होकर सड़क से नीचे गिर गई। इसमें सवार सात पर्यटक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद पर्यटकों को अस्पताल पहुंचाया। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल की हालत स्थिर है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।