फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध गतिविधि का हब बन रहा मनाली : जमुना

Wed, 24 Dec 2025 06:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। स्ट्रीट वेंडर एंड वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाली शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की। एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपमंडलाधिकारी रमण कुमार शर्मा से मिला। पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में बाल मजदूरी, स्ट्रीट वेंडर की आड़ में नशे का कारोबार किया जा रहा है। एसोसिएशन इसकी कड़ी आलोचना करती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्ट्रीट वेंडरों को उपयुक्त जगह उपलब्ध करवाई जाए ताकि वे अपना कारोबार कर सकें। एसोसिएशन की प्रधान जमुना देवी, महासचिव अवनीश भरवाल, सचिव सुमित्रा देवी व कोषाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि मनाली में जो हालात हैं, इसके लिए नगर परिषद जिम्मेवार है। नगर परिषद तहबाजारी के नाम वसूली को बढ़ावा दे रही है। मनाली अवैध गतिविधि का हब बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें