फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कबड्डी में मनाली बना विजेता, वॉलीबाल में आनी ने कुल्लू को हराया

Fri, 27 Oct 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में नॉर्थ इंडिया वॉलीबाल और ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन ग्रामीण खेल में कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

इनमें पुरूष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने मैदान में अपना दमखम दिखाया। जिला मुख्यालय ढालपुर के रथ मैदान में चल रही ग्रामीण खेलों की कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में शुक्रवार को पर्यटन नगरी मनाली की टीमों का दबदबा कायम रहा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन छह मुकाबले खेले गए। इन सभी मैचों में मनाली की टीमें विजेता रहीं।
पहला मुकाबला मनाली फार्मर और बंजार राइडर के बीच खेला गया। इस मैच में मनाली फार्मर ने जीत अपने नाम की। इसके बाद दूसरा मुकाबले में मनाली पैंथर ने मनाली राइडर, तीसरे मुकाबले में मनाली राइडर ने बंजार फार्मर, चौथे मुकाबले में मनाली वॉरियर ने आनी राइडर, पांचवें मुकाबले में मनाली फार्मर ने आनी वॉरियर और अंतिम मुकाबले में मनाली पैंथर ने आनी फार्मर को हराया।
विज्ञापन


वहीं, महिला वर्ग में कबड्डी के पांच मैच खेले गए। पहला मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं और मनु ऋषि रॉयल पैंथर सैंज के बीच हुआ। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं की टीम विजेता बनी। दूसरे मैच में सेऊबाग ने सरस्वती विद्या मंदिर मनाली, सोयल ने आरटीटीआई शाढ़ाबाई, रूपी वैली स्टार ने रिम-झिम बबेली और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारी भेखली को मात दी।
वॉलीबाल के पुरुष वर्ग में मनाली फार्मर ने बंजार पैंथर, बंजार राइडर ने मनाली फार्मर और आनी फार्मर ने कुल्लू राइडर को हराया। महिला वर्ग में कुल्लू राइडर ने आनी राइडर, खेलो इंडिया ने सैंज पैंथर तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू ने आरटीटीआई शाढ़ाबाई को मात दी। इसके अलावा नॉर्थ इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता का दो मैच खेले गए। पहले मैच में सेना ने हरियाणा पुलिस को 3-1 और दूसरे मैच में कस्टम ने आयकर विभाग की टीम को 3-0 से हराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें