कुल्लू। लगघाटी के कटोंगर गांव के एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है। गजेंद्र सिंह पुत्र टेक चंद (55) निवासी गांव कटोंगर, डाकघर भल्याणी, तहसील व जिला कुल्लू 14 अप्रैल को रात 8:45 बजे अपने भाई व गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ बड़ाग्रा मंदिर पगडंडी वाले रास्ते से जा रहे थे। बारिश के कारण रास्ता फिसलन भरा था। ऐसे में वह असंतुलित होकर ढांक से नीचे गिर गए। घायल होने पर उन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया जा रहा था कि इस बीच उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसपी मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि की है।