कुल्लू जिला में जिला कुल्लू की सैंज नदी, जीभी के गुशैनी में तीर्थन नदी में 8000 और पार्वती नदी
कुल्लू। मत्स्य विभाग ने नदीय मत्स्य बीज संग्रहण कार्यक्रम के तहत जिले के नदी-नालों में मछली का बीज डाला है।
29 और 30 अक्तूबर को विभाग ने सैंज नदी, जीभी, गुशैणी में तीर्थन नदी में 8,000 और पार्वती नदी में 2,000 महाशीर प्रजाति की मछली का बीज डाला है। इसका उद्देश्य जिले के नदी-नालों में देश में स्थानीय प्रजाति की मछलियों के सरंक्षण और उत्पादन को बढ़ावा देना है। विभाग के उपनिदेशक अरुण कांत ने लोगों से मांग की है कि स्थानीय नदी-नालों में मत्स्य सरंक्षण को प्राथमिकता के आधार पर करने में विभाग का सहयोग करें। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत एनएफडीबी के सहयोग से किया गया। इस दौरान एंगलिंग एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद