लाहौल के उदयपुर में स्तन कैंसर पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेतीं महिलाएं।
- फोटो : Kullu
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। केलांग के बाद बुधवार को उदयपुर में महिलाओं के लिए स्तन कैंसर पर जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कल्पना संघाईक बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। डॉ. कल्पना ने कहा कि देश में दिन प्रतिदिन स्तन कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इसको रोकने के लिए महिलाओं का जागरूक होना अति आवश्यक है।
स्तन कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों के अवगत करवाते हुए डॉ. कल्पना ने कहा कि स्तन में गांठ या गिल्टी का होना, स्तन की त्वचा में खुरदरापन, स्तन से खून आना अथवा गंदा पानी निकलना, दर्द होना आदि स्तन कैंसर के प्रारंभिक लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि यदि ऐसे लक्ष्ण दिखाई देेते हैं तो उन्हें तुरंत चिकित्सक के पास जा कर जांच करवानी चाहिए।
डॉ. कल्पना ने स्तन कैंसर से बचाव के लिए सभी महिलाओं से नियमित जांच करवाने का भी आग्रह किया। दोपहर बाद डॉ. कल्पना ने राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी की भी छात्राओं को स्तन कैंसर के बारे मेें जागरूक किया। जागरूकता शिविर के समापन पर डॉ. कल्पना संघाईक ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति और अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है।