कुल्लू। जिला मुख्यालय के ढालपुर में रूआडू गांव के एक युवक की एमए प्रथम वर्ष की मार्क्सशीट गुम होने का मामला सामने आया है। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक लोत राम पुत्र खूब राम निवासी गांव रूआडू, डाकघर पिपलागे, जिला कुल्लू की एमए प्रथम वर्ष की मार्क्सशीट ढालपुर में गुम हो गई, जो क्लोरेक्स टीचर यूनिवर्सिटी गुजरात से संबंधित थी। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर 211113311052 है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि अगर किसी को यह मार्क्सशीट मिले तो वह पुलिस को सूचित करे।