फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात

Sun, 19 Feb 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में चंद्राघाटी के दालंग में हो रही ताजा बर्फबारी
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति और मनाली की ऊंची चोटियों पर रविवार शाम को हल्का हिमपात हुआ है। रोहतांग दर्रा सहित अन्य ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद से ही बादल छाए रहे।
विज्ञापन

ऊंची चोटियों पर हिमपात होने के बाद एक बार फिर पारा लुुढ़क गया है। मौसम विभाग की ओर से मिली सूचना के बाद लाहौल-स्पीति प्रशासन की ओर से तीन दिन का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की अपील की है। हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें