फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल सदन, मनाली सहित अन्य स्थानों पर लगेंगी एलईडी स्क्रीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कु्ल्लू। कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज की शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी छह सितंबर को सुबह 11 बजे वैक्सीन के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए वर्चुअली लोगों से संवाद करेंगे। लोगों के साथ अपने विचारों को साझा करेंगे। वर्चुअल कार्यक्रम को लोग देख व सुन सकें, इसके लिए अटल सदन कुल्लू, मनाली के राम बाग, पतलीकूहल, बंजार के आंबेडकर भवन, आनी तथा निरमंड में एलईडी स्क्रीनें लगाई जाएंगी। तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि जिला में आगामी 6 सितंबर को हर विधानसभा क्षेत्र में विकास खंड स्तर पर उपयुक्त स्थानों का चयन कर एलईडी स्क्रीन स्थापित कर लोगों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करें। कोरोना अभियान में जुड़े स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का कठिन परिस्थितियों में कई किलोमीटर पैदल चलकर लोगों के बीच पहुंचना, उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करना जैसे व्यक्तिगत अनुभवों को लेकर प्रधानमंत्री वर्चुअली माध्यम से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि मलाणा में घर-घर का सर्वे करवाया गया। फिर देवता जमदग्नि ऋषि के पुजारी और कारदारों के साथ चर्चा कर मलाणा गांव में जो लोग वैक्सीन से छूटे थे। उन्हें प्रेरित एवं प्रोत्साहित कर टीका लगाया गया। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कुल्लू की मलाणा गांव में व्यक्तिगत रूप से जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए सराहना की। इस दौरान एसपी गुरदेव शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें