फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रघुपुर घाटी की तीन पंचायतों में भूस्खलन का कहर, 200 बीघा जमीन के साथ सेब के 300 पौधे तबाह

Fri, 18 Aug 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में 14-15 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश से रघुपुर घाटी की तीन पंचायतों में भारी नुकसान हुआ है। करशैईगाड़, फनौटी और लगौरी पंचायत में भूस्खलन के कारण 200 बीघा जमीन के साथ सेब के 300 पौधे फसल के साथ तबाह हो गए हैं। इन तीनों पंचायतों में 10 से अधिक रिहायशी घरों को भूस्खलन से खतरा हो गया है।
विज्ञापन

साथ ही रघुपुर घाटी में संपर्क सड़कें बंद हैं। मोबाइल नेटवर्क भी ठप पड़ गया है।गांव बनाला को दूसरी बार विस्थापन का दंश झेलना पड़ सकता है। 14 और 15 अगस्त की रात को हुई बारिश से जो नुकसान हुआ है, वह जुलाई महीने से कहीं अधिक है। जुलाई में इन तीन पंचायतों में करीब चार करोड़ का नुकसान हुआ था। इसमें 120 बीघा उपजाऊ भूमि के साथ सेब के 150 पौधे और नौ घरों को नुकसान हुआ था।
14-15 अगस्त की बारिश से गांव छलाच में हुए भूस्खलन से सेब का एक बगीचा पूरी तरह से तबाह हो गया है। इसमें तिलक राज, सागर दास तथा संतोष कुमार के करीब 150 छोटे एवं बड़े सेब के पेड़ फसल के साथ जमींदोज हो गए। गांव बनाला, जुहड़, फनौटी, करशाला, सुहल, दरकू, कोलथा, कुठेड़, लगौटी, बालू, जुहड़, डोहाड़, कांडीबाग, बगोला, देहुरी, कोट, लोट, घुहाटन में भी बरसात ने इलाके का नक्शा ही बदल दिया है। ग्रामीण रमेश चंद, सोहन लाल, चमन लाल तथा मोहन ठाकुर ने कहा कि नुकसान और बढ़ सकता है। पूरी रघुपुर घाटी में पांच दिनों से ब्लैकआउट है और दूरसंचार सेवा पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन

सड़कें बंद होने से अभी नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है। लगौटी पंचायत के प्रधान मोहन लाल और बीडीसी सदस्य जोत राम ने कहा कि बारिश से रघुपुर क्षेत्र की फनौटी, करशैईगाड़ और लगौटी में भारी भूस्खलन हुआ है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से आकलन कर प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि बारिश और भूस्खलन से नुकसान की रिपोर्ट राजस्व विभाग के पटवारियों और पंचायत सचिवों से मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें