फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माहिश में भूस्खलन, लोगों ने जागकर काटी रात

Mon, 10 Jul 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के माहिश गांव में पहाड़ी से भूस्खलन होने से गांव को खतरा पैदा हो गया है। इस कारण बिजली महादेव सड़क माहिश गांव के पास अवरुद्ध हो गई है। बारिश के कारण अभी भी पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

डर के चलते सात परिवारों के लोग रातभर नहीं सो पाए। पहाड़ी कच्ची होने के कारण भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गांव की ओर आ गए। इससे ओम प्रकाश शर्मा, पितांबर शर्मा, रामप्रसाद, चंद्रभान, भवानी, निरत राम शर्मा और शंभू राम शर्मा के घर खतरे की जद में आ गए।
ग्रामीण लगातार पहाड़ी पर नजर बनाए हुए हैंं। ग्रामीण वासुदेव शर्मा ने कहा कि पहाड़ी के एक हिस्से में भूस्खलन हुआ। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भूस्खलन रोकने के लिए नालियां आदि बना दी हैं लेकिन बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग का कहना है कि मौसम खुलते ही बंद सड़कों को खोलने के लिए मशीनरी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें