फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ललित बने जिला कुल्लू शतरंज संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू शतरंज संघ के अध्यक्ष की कमान ललित वैद्य को सौंपी गई है। उन्हें यह जिम्मेदारी बुधवार को हुई चुनावी प्रक्रिया के दौरान सौंपी गई। दरअसल, जिला कुल्लू शतरंज संघ की कार्यकारिणी के लिए मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर शास्त्रीनगर के एक निजी होटल में चुनावी प्रक्रिया हुई। यह प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी रोमित ठाकुर के दिशा-निर्देश पर खेल विभाग कुल्लू के पर्यवेक्षक जगदीश की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस दौरान सिर्फ तीन पदों के लिए ही नामांकन प्राप्त हुए और प्रत्येक पद के लिए एक-एक वैध नामांकन होने के कारण संबंधित उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया। अध्यक्ष पद पर ललित वैद्य, महासचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए नीरत ठाकुर को जिम्मा सौंपा गया। इसके बाद अब अन्य पदों पर ताजपोशी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें