फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रथ मैदान में लंकादहन से एक दिन पूर्व होगा लालड़ी नृत्य

Sun, 01 Oct 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
दशहरा में लालड़ी के आयोजन को लेकर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर के साथ बैठक करते अराजपत्रित कर्मचारी
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में लंकादहन के एक दिन पूर्व रथ मैदान में लालड़ी (पारंपरिक नृत्य) का आयोजन किया जाएगा। मोहल्ला की रात को रथ मैदान में जाग के साथ लालड़ी भी होगा। इसमें पारंपरिक वेशभूषा में लोकनर्तक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर के समक्ष लालड़ी नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

ऐतिहासिक कुल्लू दशहरा में लालड़ी नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। लोकगायक धर्मेंद्र शर्मा सहित दस अन्य लोकगायक नाटी के गीत प्रस्तुत करेंगे। पांच लोकनर्तक दल लालड़ी का आगाज करेंगे और सैकड़ों की संख्या में नर्तक उनका अनुसरण करेंगे। लालड़ी के लिए पारंपरिक शहनाई, गड़गोजू और छटी ढोल के कलाकारों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।
वाद्ययंत्रों की थाप पर आम लोग भी लालड़ी नृत्य करेंगे। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू ने लालड़ी नृत्य की रूपरेखा तैयार कर ली है। रविवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू की जिला कार्यकारिणी की विशेष बैठक सर्किट हाउस में हुई। इसमें मुख्य संसदीय सचिव एवं दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष अमर चंद ठाकुर ने कहा कि लालड़ी के आयोजन को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई है। सभी सदस्य इसमें अपना योगदान देंगे। इस दौरान डॉ. सूरत ठाकुर, श्याम लाल हांडा, जीत राणा, विनोद कुमार, तुले राम, युवराज नेगी, राम सिंह, मंगत राम, भीष्म ठाकुर, दिनेश आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें