कुल्लू। जिला कुल्लू की मझली पंचायत के शियाह गांव में एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई है। घटना शनिवार दोपहर बाद की है। जानकारी के अनुसार 73 वर्षीय महिला मणि देवी निवासी शियाह साथ लगती ठाने री धार पर घास लेने गई थी। इस दौरान उसका पांव फिसल गया और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पंचायत के उपप्रधान मेहर चंद ने बताया कि शनिवार को महिला का पांव फिसलने से मौत हो गई है।