फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में जमा करें लाडा की धनराशि

Sat, 05 Nov 2016 10:04 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
sdf - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपायुक्त युनूस ने कुल्लू जिला में निर्माणाधीन सभी जलविद्युत परियोजनाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाएं। शनिवार को जलविद्युत परियोजनाओं से संबंधित लोकल एरिया डेवलेपमेंट अथारिटी (लाडा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी परियोजनाएं लाडा के तहत दी जाने वाली लंबित धनराशि को दो माह के भीतर जमा करवाएं। सभी जलविद्युत परियोजनाओं की प्राथमिकता प्रभावित क्षेत्रों और वहां रहने वाले लोगों का विकास होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जानी चाहिए। सभी परियोजनाओं के अधिकारी इस दिशा में त्वरित कदम उठाएं। परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों और लाडा की धनराशि के व्यय की निरंतर समीक्षा की जाएगी, जिससे प्रभावित क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो सके। बैठक में विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं के लगभग 43 अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें