फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अंतर जिला सीनियर क्रिकेट में कुल्लू विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ढालपुर में खिलाड़ियों का किया भव्य स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू की टीम हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में पहली बार विजेता बनी है। विगत दिनों धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में कुल्लू की टीम ने ऊना को पराजित किया। टीम के बेहतर प्रदर्शन से जिला कुल्लू क्रिकेट एसोसिएशन गदगद है। वहीं, मंगलवार को टीम के कुल्लू पहुंचने पर क्रिकेट मैदान में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। टीम में शामिल खिलाड़ियों का फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन कर हौसला बढ़ाया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 50 सालों के इतिहास में प्रथम मर्तबा ऐसा हुआ है कि कुल्लू की सीनियर टीम अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता बनी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कुल्लू की टीम उपविजेता जरूर रही है, लेकिन विजेता बनने का सूखा 50 साल के बाद खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और एसोसिएशन जबकि पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों के सहयोग से कुल्लू विजेता बन पाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से जिला कुल्लू में क्रिकेट स्टेडियम बनाने की मांग लगातार उठाई जा रही है। स्टेडियम के लिए कुछ स्थान भी चिह्नित किए गए हैं। कहा कि अगर जिले में क्रिकेट स्टेडियम बनता है तो खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने विजेता टीम को एसोसिएशन की ओर से 51,000 रुपये की राशि बतौर पुरस्कार देने की घोषणा की। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव शिव कपूर, कोच कोनिक आचार्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें