फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पीएम श्री विद्यालय स्पर्धा में ओवरऑल द्वितीय रहा कुल्लू

Thu, 09 Jan 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
शिमला के सुनी में आयोजित पीएम श्री विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सम्मान प्राप्त करते
विज्ञापन
शिमला के सुन्नी विद्यालय में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजधानी शिमला स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी में राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता करवाई गई।
आठ और नौ जनवरी को आयोजित प्रतियोगिता में जिला कुल्लू को ओवरऑल द्वितीय स्थान मिला है। जिले के 11 पीएम श्री विद्यालयों से चयनित 36 विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की विभिन्न विधाओं (विद्या वैभव, मंथन मंडल, स्थानीय स्थलों की खोज और सीखने) में हुनर दिखाया। मार्चपास्ट में प्रथम, वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौहल की संध्या ने प्रथम, डिजिटल में कन्या विद्यालय सुल्तानपुर की स्नेहा ठाकुर प्रथम, स्थानीय स्थलों की खोज में प्राथमिक विद्यालय में अंशुल और सुहाना प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक में कन्या विद्यालय सुल्तानपुर प्रथम रहा। डिजिटल स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौहल के जतिन शर्मा और प्राथमिक विद्यालय मनाली की उर्वशी द्वितीय, कुर्सी दौड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज की मीनाक्षी द्वितीय और लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी द्वितीय रहा। पीएम श्री विद्यालय जिला समन्वयक कुलदीप शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी बेहतर प्रस्तुति देकर ओवरआल द्वितीय का खिताब कुल्लू को दिलाया है। इस दौरान रोशना थकी, निशा कुमारी, कुंदन लाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें