पहाडी दरकने ये उदयपुर-किलाड़ मार्ग अवरूद्घ होने से फंसी निगम की बस ।
- फोटो : Kullu
उदयपुर। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर होकर गुजरने वाली कुल्लू-मनाली-किलाड़ सड़क पर तिंदी से करीब तीन किमी आगे पहाड़ी से चट्टानें गिरने से मार्ग ठप हो गया है। इस कारण यहां एचआरटीसी की बसों के सहित अन्य वाहन फंस गए हैं।
सोमवार दोपहर बाद तक सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। बहरहाल मार्ग के दोनों और कई वाहन भी फंस गए हैं।
एचआरटीसी केलांग डिपो के आरएम मंगल चंद मनेपा ने बताया कि किलाड़-कुल्लू और कुल्लू-किलाड़ रूट पर चलने वाली बस को उदयपुर में ट्रांसमिशन किया गया।
मनेपा ने बताया कि 25 सवारियों को उदयपुर में ही रोकना पड़ा, जिन्हें कल सुबह उदयपुर से कुल्लू की ओर लाया जाएगा।