पतलीकूहल (कुल्लू। कुल्लू फलोत्पादक मंडल का वार्षिक अधिवेशन तीन मई को होगा। इसका आयोजन पतलीकूहल के बागवान भवन माहिली में होगा। मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने बताया कि बागवानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिवेशन की तिथि पहले कर दी है ताकि पंचायती चुनाव के कारण बागवान अधिक संख्या में भाग ले सकें। उन्होंने समस्त बागवानों के भाग लेने की अपील की है। इसमें बागवानी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें फल उत्पादन, सब्सिडी, बीमा, बाजार व्यवस्था, ओलावृष्टि क्षतिपूर्ति और नई वैरायटी के पौधों जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा।