फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू काॅलेज ने शतरंज और कुश्ती में जीता सोना

Sat, 11 Oct 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
टांकरी भााष में लिखा गया देवता  खुडीजल  का बेनर। संवाद
विज्ञापन
टेबल टेनिस में खिलाड़ियों ने कांस्य पदक पर किया कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में इंटर काॅलेज प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
शतरंज और कुश्ती में खिलाड़ी सोना जीतने में कामयाब रहे। टेबल टेनिस में भी खिलाड़ियों ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। प्राचार्य डाॅ. राकेश राणा ने बताया कि राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में शतरंज और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शतरंज में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के छात्र अर्जुन ठाकुर, रोनिक ठाकुर, यशपाल, हितेश कुमार और सुशांत ने स्वर्ण पदक जीता। छात्रा वर्ग की 72 किलोग्राम भाग वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में तुवंती ने स्वर्ण और 68 किलोग्राम भार वर्ग में स्वींकी ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि सोना जीतने वाले खिलाड़ी कैप्टन अर्जुन ठाकुर और तुवंती का चयन इंटर यूनिवर्सिटी टीम में किया गया है। इस दौरान टीम का नेतृत्व प्रो. सीमा और प्रो. दिनेश ने किया। इसी प्रकार सराज काॅलेज में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दीक्षा, सिमरन, निकिता, मिंगमर और पूजा ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने कहा कि प्रो. जय प्रकाश, डाॅ. सुनील शर्मा, प्रो. दीप लाल और प्रो. गोपाल का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें