फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भाषण में कृष्ण कुमार रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में सड़क सुरक्षा पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में भाषण, नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। भाषण स्पर्धा में कृष्ण कुमार ने बाजी मारी। अनिता शर्मा ने द्वितीय और सिमरन सूद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में भानुप्रिया ने प्रथम, लोकेश ठाकुर ने द्वितीय, काजल ठाकुर नेे तृतीय स्थान पाया, जबकि नारा लेखन में संजना ने प्रथम, मेघा शर्मा ने द्वितीय तथा विरेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके अतिरिक्त 11 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से भी नवाजा गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. रेणुका थपलियाल ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के विभिन्न पक्षों से अवगत करवाया। इस दौरान सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक डॉ. विकास कुमार, डॉ. दुनी चंद, प्रो. लीना वैद्या, प्रो. ईशान मार्वल, प्रो. रामानंद, डॉ. योगराज, डॉ. श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें