कुल्लू में आयुष्मान भव: योजना के तहत सुल्तानपुर स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता प
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय कुल्लू में आयुष्मान मेला के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यालय की 221 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर पोस्टर तैयार किए और प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।
आयुष्मान भव: अभियान के चलते लोगों की घरद्वार स्क्रीनिंग की जा रही है। अस्पतालों में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन कर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। साथ ही स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कन्या विद्यालय कुल्लू में भी शनिवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई।
इसमें 11वीं कक्षा की छात्रा किरण प्रथम, अनामिका विष्ट ने द्वितीय और वंदना ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राजंलि को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जन शिक्षा एवं संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत लोगों की घरद्वार स्क्रीनिंग कर गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों की पहचान की जा रही है। साथ में आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी भी बनाई जा रही है। संवाद