कुल्लू। देवता खुडीजल बनाला और कनशेल के दौरे से देवालय लौट गए हैं। टकरासी नाग अभी दौरे पर हैं। वीरवार को देवता बिशलाधार पहुंचे।
एक श्रद्धालु ने रखी गई मन्नत के लिए देवता को अपने घर बुलाया था। कारदार शेर सिंह और कायथ पूर्ण शर्मा ने कहा कि देवता खुडीजल अपने हारियान क्षेत्र के बनाला और कनशेल गांव पर देव जातर पर गए थे। इस दौरान देवता ने विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दिया है। देवता टकरासी नाग बनाला और जुहड़ गांव के बिशलाधार के दौरे पर हैं। संवाद