फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 32 साल बाद दशहरा उत्सव में भाग लेंगे कार्तिक स्वामी

Thu, 14 Sep 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
देव कार्तिक स्वामी।
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस साल सिमसा गांव के कार्तिक स्वामी भी शिरकत करेंगे। वह लगभग 32 साल बाद दशहरा उत्सव में भाग ले रहे हैं। कुल्लू दशहरे में हर वर्ष 300 से ज्यादा देवी-देवता भगवान रघुनाथ जी की चाकरी के लिए आते हैं। इसमें कुल्लू, मनाली, आनी, बंजार के देवी-देवता भाग लेते हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष मनाली के सिमसा गांव के कार्तिक स्वामी तीन दशकों के बाद कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए जाएंगे। जिला कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ने बताया कि कार्तिक स्वामी कुल्लू दशहरा में शिरकत करेंगे। कार्तिक स्वामी सिमसा को कुल्लू दशहरा में ठहरने के लिए अच्छा स्थान दिया जाएगा।
दशहरे में बिजली महादेव, माता पार्वती चौंग, भगवान गणेश शिव परिवार अस्थायी शिविर में एक साथ बैठते हैं। शिव शक्ति के बड़े पुत्र भी कुल्लू दशहरे में शिरकत कर उनके साथ ही अस्थायी शिविर में एक साथ विराजमान होंगे। इन दिनों देवी-देवताओं के महाकुंभ की तैयारी जोरों शोरों से चल रही हैं। देवी-देवता दशहरे में आकर्षण के केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

कार्तिक स्वामी सिमसा के कारदार युवराज ठाकुर ने कहा कि उनके आराध्य देव 32 साल के बाद कुल्लू दशहरा उत्सव में भाग लेंगे। इसे लेकर कारकूनों और देवलुओं में उत्साह का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें