राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी लाहौल स्पीति में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम के दौरान विजेत
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. सुरेंद्र ठाकुर की देखरेख में विभिन्न गतिविधियों में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला क्रिकेट में शालिनी एकादश की टीम विजेता रही, जबकि शिवानी की टीम उपविजेता रही। पुरुष क्रिकेट में सुमित एकादश विजेता, जबकि आकाश एकादश की टीम दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में ज्योति पहले, संजना दूसरे, गरिमा तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में बादल पहले, सुमित दूसरे और तीसरे स्थान पर कार्तिक रहे। कॉलेज प्राचार्या डॉ. अनिता कुमारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद गतिविधियां बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए जरूरी हैं।