फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अदाणी मामले में संयुक्त संसदीय कमेटी करें जांच

Thu, 09 Mar 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
बंजार/पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले में बंजार और पतलीकूहल में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अदाणी समूह को कांग्रेसियों ने आड़े हाथों लिया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एलआईसी और एसबीआई के पैसे को लेकर चिंता जताते हुए संयुक्त संसदीय कमेटी का गठन करने की मांग की।
विज्ञापन

पतलीकूहल में एसबीआई बैंक परिसर में मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने कहा कि अदाणी पर लगे आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय कमेटी का गठन हो, ताकि सच सबके सामने आए। इस दौरान देवेंद्र नेगी, नवीन तंवर, राजीव कि़मटा, अरुण ठाकुर, मनोरमा बौद्ध, सतीश चंद, आलमी देवी, तारु नेगी, दीपक, हीरालाल भारद्वाज, पुणे राम, धरमू वास्टा आदि मौजूद रहे।
बंजार में केंद्र सरकार की ओर से अदाणी समूह के पक्ष में लाई गई क्रोनी कैपिटलिज्म नीति के विरोध में एसबीआई ब्रांच के बाहर प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के उपाध्यक्ष टीसी महंत ने कहा कि हिंडनवर्ग की रिपोर्ट ने मोदी सरकार और व्यापारी वर्ग अदाणी समूह के लिए बनाई गई पूंजीवाद की नीति की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस इस मसले पर चुप बैठने वाली नहीं है, यह एसबीआई और एलआईसी में लोगों की पूंजी का सवाल है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राम सिंह, जिला महासचिव तेजल ठाकुर, सचिव अनमोल कुमार, दिलीप बिष्ट, मोतीराम पालसरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें