फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मलाणा में ब्रिज-फोर के पास नाले में गिरी जेसीबी

Thu, 29 May 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मलाणा नाला में फंसे जेसीबी ऑपरेटर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उफनते मलाणा नाला में करीब तीन घंटोंं की मशक्कत के बाद जेसीबी ऑपरेटर का रेस्क्यू हुआ। 27 मई को जरी-मलाणा सड़क में आने वाले ब्रिज-फोर के पास एक जेसीबी चालक सहित मलाणा नाला में गिर गई थी। इसके बाद चालक बीच नाले में फंस गया और उसकी जान पर बन आई। मलाणा नाले में रात के समय पानी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था। घटना की सूचना कुल्लू पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस, रेस्क्यू टीम और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और नारे में फंसे जेसीबी ऑपरेटर को निकाला गया। आधी रात तक रेस्क्यू चलता रहा। हालांकि नाले से रेस्क्यू होने के बाद जेसीबी ऑपरेटर की जान में जान आई। सोशल मीडिया पर मलाणा नाला में जेसीबी चालक के रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी वायरल हो रहा है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि रेस्क्यू टीम, पुलिस और दमकल विभाग ने मिलकर जेसीबी चालक को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें