फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती से पहले मिट्टी की जांच करवाना जरूरी : डॉ. रतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। फसलों की खेती से पहले मिट्टी की जांच करवाना जरूरी है। इससे इस बात का पता चलता है कि किस फसल की खेती के लिए स्थान उपयुक्त है और मृदा में कौन से पोषक तत्वों की कमी है। बेहतर पैदावार और मृदा उर्वरकता बनाए रखने के लिए मृदा जांच अवश्य करवाएं। यह बात मृदा परीक्षण अधिकारी डॉ. रतन लाल शर्मा ने कही। केंद्रीय विद्यालय सैंज में बुधवार को कृषि विभाग की आत्मा परियोजना, डीआरडीए व कृषि विज्ञान केेंद्र बजौरा की ओर से संयुक्त रूप से मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को खेती की आधुनिक तकनीक बताई। वहीं, विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों के उपस्थित विशेषज्ञों से फसलों और खेती संबंधी जिज्ञासाओं के प्रश्न भी पूछे, जिनके उत्तर पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में मृदा जांच, मृदा में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की महत्वता व मृदा स्वास्थ्य कार्ड संबंधी मोबाइल एप व https://soil health.dac.gov.in पोर्टल के बारे में विभिन्न अधिकारियों की ओर से जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. प्रदीप कुमार, मृदा वैज्ञानिक डॉ. सुभाष शर्मा, तकनीकी विशेषज्ञ प्रशांत अग्रवाल, कृषि विकास अधिकारी डॉ. ईशान शाशनी, प्रधानाचार्य विनीता परशीरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें