कुल्लू में डीआईजी क्राईम डीके चौधरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए।-संवाद
कुल्लू। जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर पुलिस लाइन बाशिंग में डीआईजी क्राइम (सीआईडी) डीके चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पुलिस के विभिन्न अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को मादक पदार्थ अधिनियम में जब्ती, सैंपलिंग सहित नए नियमों के कार्यान्वयन के लिए एसओपी तैयार करने के संबंध में बताया गया। डीके चौधरी ने जिले में पुलिस के नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की रिपोर्ट भी ली। इसके साथ ही उन्होंने नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने आदि के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि बैठक काफी सकारात्मक रही है। इसमें पुलिस के अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है। इस दौरान एएसपी कुल्लू संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।