बाजार : जिला मुख्यालय स्थित मेला मैदान में चल रहे हाट-बाजार में हस्तशिल्प कला में बनीं वस्तुएं सुबह 11:00 बजे से प्रदर्शन पर रहेंगी।
ट्रायल : जिला लाहौल-स्पीति की बास्केटबाल टीम के लिए कटराईं में खिलाड़ियों के ट्रायल सुबह 10:00 बजे से लिए जाएंगे।
सेहत : जनजातीय क्षेत्र लाहौल के जिला मुख्यालय केलांग में नेत्र रोगियों की जांच के लिए शिविर सुबह 10:00 बजे से लगाया जाएगा।
आस्था : ऊझी घाटी के देवता नाग धूंबल वशिष्ट स्थित धार्मिक स्थल पर शाही स्नान सुबह 09:00 बजे करेंगे।
काम की बात
जिले के प्रवेश द्वार भुंतर से मणिकर्ण और गड़सा घाटी की ओर आवाजाही करने वाले छोटे बड़े वाहन डबललेन भुंतर पुल होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर भेजे जाएंगे।