जागरूकता - स्वास्थ्य खंड नग्गर की ग्राम पंचायत जिंदौड़ में एचआईवी एवं नशे की रोकथाम पर जागरूकता शिविर पूर्वाह्न 11:30 बजे आयोजित होगा।
जांच शिविर - स्वास्थ्य खंड बंजार के तहत सैंज घाटी के गांव मनहन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा।
शिलान्यास - उपमंडल बंजार के चैहणी में एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां हेल्थ वेलनेस सेंटर का शिलान्यास पूर्वाह्न 11:30 बजे करेंगे।
प्रशिक्षण : अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली में बीएसएएफ के जवानों के लिए प्रशिक्षण शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा।