परंपरा : जिला मुख्यालय के रामशिला स्थित हनुमान मंदिर में गणेश उत्सव के दौरान दोपहर 02:00 बजे से भजन-कीर्तन और विशेष पूजा होगी।
उत्सव : जिला के प्रवेश द्वार भुंतर में स्थित मणिकर्ण चौक पर गणेश उत्सव में देवता गणपति की विशेष आरती सुबह 07:00 बजे होगी।
निरीक्षण : उपायुक्त जिले में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का सुबह 09:00 बजे से निरीक्षण करेंगी।
काम की बात
जिले के उपमंडल कुल्लू, मनाली और बंजार के सभी शिक्षण संस्थान मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए बंद रहेंंगे।
छोड़ा जाएगा पानी... प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नालों से दूर रहने की चेतावनी दी है। जल विद्युत परियोजनाओं के बांधों से रविवार को नदी नालों में पानी छोड़ा जाएगा।