कार्यक्रम : जिला मुख्यालय स्थित देवसदन में प्रवासी साझा मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से होगा।
उत्सव : पर्यटन नगरी मनाली और भुंतर में हरतालिका तीज उत्सव पूर्वाह्न 10:00 बजे से मनाया जाएगा।
बैठक : जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में गणेश चतुर्थी उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजन कमेटी की बैठक सुबह 11:30 बजे होगी।
आस्था : सैंज घाटी के कनौन के आराध्य देवता ब्रह्मा शाघड़ पहुंचकर देवता शंगचूल महादेव से दोपहर 02:00 बजे देवमिलन करेंगे।
काम की बात
शिक्षा : जिले के कुल्लू, बंजार और मनाली उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान भारी बारिश के कारण बंद रहेंगे।