शिक्षा- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर में एक दिवसीय कला उत्सव पूर्वाह्न 11:00 बजे से मनाया जाएगा।
उत्सव- जनजातीय क्षेत्र लाहौल के त्रिलोकीनाथ में तीन दिवसीय पोरी मेला का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:30 बजे होगा।
परंपरा- जिला की पार्वती घाटी में स्थित पीणी में चार देवी-देवताओं के भव्य देव मिलन की परंपरा अपराह्न 2:00 से निभाई जाएगी।
आवाजाही- पर्यटन नगरी मनाली के परिधि सड़क पर पेवर बिछाने का कार्य किया जाएगा। ऐसे में सड़क परिधि से लाॅग हट तक बंद रहेगी।
नदी-नालों से दूर रहें- प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों से दूर रहने की चेतावनी दी है। जल विद्युत परियोजनाओं के बांधों से शुक्रवार को नदी-नालों में पानी छोड़ा जाएगा। इससे जल स्तर बढ़ेगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नदी-नालों से दूरी बनाए रखें।