खेलकूद : राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अंतर महाविद्यालीय प्रतियोगिता में महिला वर्ग वॉलीबाल के मुकाबले दोपहर 02:00 बजे से खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता : जिला शतंरज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले कलैहली में सुबह 11:00 बजे से खेले जाएंगे।
स्वास्थ्य : क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में गर्भवती महिलाओं को नवजात शिशुओं को स्तनपान करवाने के फायदे सुबह 10:00 बजे से बताए जाएंगे।
कार्यक्रम : जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित देवसदन में हथकरघा दिवस कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से मनाया जाएगा।
छोड़ा जाएगा पानी... जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में जलविद्युत परियोजनाएं नियमित अंतराल में बांधों से पानी छोड़ेंगी। जिला वासियों और पर्यटकों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की गई है।