खेलकूद : राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अंतर महाविद्यालीय खेलकूद प्रतियोगिता दोपहर 02:00 बजे शुरू होगी।
परंपरा : सैंज घाटी के बनोगी क्षेत्र की माता दुर्गा रैला गांव में देव परंपरा और विशेष पूजा का निर्वहन दोपहर 02:30 बजे करेंगी।
जागरूकता : महिला एवं बाल विकास विभाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से गर्भवती महिलाओं को नवजात शिशुओं को स्तनपान के फायदे बताएगा।
स्वास्थ्य : क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में गत दस दिन तक चले चिकित्सा शिविरों से रेफर नेत्र रोगियों के ऑपरेशन सुबह 11:00 बजे से होंगे।
काम की बात
जिले में भारी बारिश के कारण जल विद्युत परियोजनाएं सोमवार को बांधों से पानी छेड़ेंगी। ऐसे में लोगों और पर्यटकों से अपील की गई है कि नदी-नालों से समीप न जाएं और एहतियात बरतें।
पासिंग : क्षेत्रीय परिवहन विभाग आरएलए कुल्लू के तहत आने वाले सरकारी और निजी वाहनों की पासिंग वामतट पर स्थित तलोगी में सुबह 10: 00 बजे से करेगा।