बैठक - पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की कुल्लू में बैठक सुबह 10:30 बजे होगी। इसके बाद लंबित मांगों को लेकर वे पूर्वाह्न 11 बजे प्रदर्शन करेंगे।
वितरण - गोसेवा रक्षा दल कुल्लू की ओर से मणिकर्ण से लेकर कुल्लू तक बेसहारा पशुओं के लिए चारा वितरण सुबह 8 से किया जाएगा।
क्रिकेट - जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच ढालपुर मैदान में सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे।
रवानगी : सेउबाग में देवता जुआणी महादेव लाव-लश्कर के साथ दोपहर एक बजे अपने देवालय के लिए रवाना होंगे।