फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिटी में आज

Wed, 04 Feb 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मेलन : श्याम संगीत सम्मेलन समिति की ओर से देवसदन में अपराह्न 5 बजे 25वां श्याम संगीत सम्मेलन करवाया जाएगा। इसमें शास्त्रीय संगीत पर कलाकार प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण : अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान में शीतकालीन खेल पाठ्यक्रम के तहत युवाओं को स्कीइंग का एडवांस कोर्स सुबह 10 बजे से करवाया जाएगा।


शिक्षा : जिला मुख्यालय ढालपुर में जेबीटी शिक्षकों के लिए बाल्यावस्था में प्रारंभिक शिक्षा को लेकर प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से दिया जाएगा।


बैठक : देवता खुडीजल के महाशिवरात्रि के लिए मंडी जाने को लेकर देवता के कारकूनों और हारियानों की बैठक दोपहर 12 बजे होगी।

खेलकूद : सैंज घाटी के लक्ष्मी नारायण स्टेडियम में नमो क्रिकेट लीग के मैच पूर्वाह्न 11 बजे से खेले जाएंगे।




काम की बात

परिवहन... अटल टनल रोहतांग और आसपास बर्फ के चलते कुल्लू से केलांग के बीच हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा अटल टनल रोहतांग के रास्ते से बंद रहेगी।




स्वास्थ्य: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 09:30 से सेवाएं जारी रहेंगी।

..ओपीडी
ओपीडी समय सुबह 09:30 से शाम 04:00 बजे तक

पुरूष सामान्य डॉ. रितुपरण, डॉ. उमेश, डाॅ. शुभम
महिला सामान्य डॉ. किरण, डॉ. अमिता, डॉ. शांभवी

बाल रोग डॉ. तेंजिन मंटूक
मेडिसिन डॉ. कल्याण ठाकुर, डॉ. नितेश, डॉ. नेहा

ऑर्थो डॉ. अशोक, डॉ. संतुष्ट शर्मा

गायनी डॉ. अनु, डॉ. विवेक
त्वचा रोग डॉ. रतन सागर
सर्जरी डॉ. अभिषेक, डॉ. सम्राट, डॉ. कमल दत्ता

ईएनटी डॉ. सुमित वालिया
नेत्र रोग अवकाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें