फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतका देख रह गए दंग

Sun, 03 Jan 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली के माल रोड़ पर पटियाला शहर के कलाकारों ने गतका पेश कर यहां आए सैलानियों का जम कर मनोरंजन किया। कलाकारों ने माल पर एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां पेश कर यहां के लोगों के अलावा देश विदेश के सैलानियों का जम कर मनोरंजन किया। जानकारी देते हुए दल के प्रभारी कुलदीप सिंह और सरदार परविंद्र सिंह ने बताया कि गतके में पंजाब के मार्शल आर्ट तलवारबाजी, तिरकमान, डांग, ढाल, खंडा,हथगोला, गंडासी, चक्कर, बरछा, कटारा आदि चला कर लोगों को कलाएं दिखाई। यह कार्यक्रम एक बार सुबह आयोजित किया गया था। जिसके बाद देर शाम छह बजे तक एक बार फिर से गतका पेश किया गया। जिसके देखने के लिए सैकड़ों लोग माल पर जमा हुए। इसके अलावा मनाली के माल रोड़ पर तंबोला का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दिन भर लोगों ने तंबोला खेल कर आनंद लिया। वहीं माल रोड़ पर टेलेंट शो का ा आयोजन किया गया। जिसमें यहां आए सैलानियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया। इन कार्यक्रमों में दूसरे राज्यों से आए सैलानियों ने भारी सं या में भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें