फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जोबरंग गांव के पास पहाड़ी से गिरा आईबैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के जोबरंग गांव के समीप पहाड़ी से एक आईबैक्स नीचे गिर गया है। बताया जा रहा है कि आईबैक्स का स्नो लेपर्ड शिकार करना चाह रहा था तो जान बचाने के लिए पहाड़ी की तरफ भागा और नीचे गिर गया।
विज्ञापन

अब आईबैक्स चिनाव नदी से करीब 300 मीटर ऊपर एक पहाड़ी में फंसा है। उसे निकालने के लिए वन विभाग की टीम गई मगर बर्फ के कारण फिसलन होने से उन्हें लौटना पड़ा। शनिवार सुबह फूड़ा गांव के लोगों ने दारा फाल की पहाड़ी पर एक आईबैक्स को पहाड़ी से नीचे गिरते हुए देखा।
फूड़ा गांव के प्रेम जीत ने इसकी सूचना पट्टन वन रेंज जाहलमा को दी। पट्टन वन रेंज जाहलमा के आरओ भूपेंद्र पाल टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। टीम ने पहाड़ी पर गिरे आईबैक्स तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन फिसलन होने के चलते टीम नहीं पहुंच पाई। आरओ भूपेंद्र पाल ने बताया कि पहाड़ी में आईबैक्स गिरा है। वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें