फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी के प्रशिक्षु परिचालक बिना टिकट दिए सफर करवाने का आरोप

Wed, 08 Feb 2017 10:10 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
HRTC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एचआरटीसी कुल्लू ने प्रशिक्षु परिचालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। प्रशिक्षु परिचालक पर आरोप है कि उसने बस में सवार 26 सवारियों में से 18 को टिकट ही नहीं दिए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एचआरटीसी कुल्लू के सब इंस्पेक्टर हेमराज ने कहा कि वह एचआरटीसी कुल्लू के सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार तथा कर्म चंद की अगुवाई में कुल्लू से त्रैहण रूट पर चलने वाली निगम की बस की चेकिंग कर रहे थे। बस में कुल में 26 सवारियां बैठी थीं और इसमें 18 सवारियों के पास टिकट नहीं पाए गए। टिकट को लेकर जब सवारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बस परिचालक द्वारा उन्हें टिकट न देने की बात कही। इधर, एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शर्मा ने कहा कि परिवहन निगम ने प्रशिक्षु परिचालक हेत राम के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रशिक्षु परिचालक ने पांच-पांच रुपये की 18 सवारियों के टिकट नहीं काटे थे। निगम की इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी और सवारियों की टिकट न काटने पर परिचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू पद्म चंद ने कहा कि पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें