मनाली (कुल्लू)। मनाली में ग्रीन टैक्स बैरियर के पास चौरी बिहाल में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए वन अधिनियम के तहत स्टेज एक के तहत मंजूरी मिल गई है।
कुल्लू-मनाली पर्यटन विकास मंडल के प्रधान अनूप राम ठाकुर, नप मनाली के पूर्व अध्यक्ष नवीन तनवर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र नेगी, हंस राज शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान मोनिका ठाकुर, मनाली पंचायत की प्रधान मोनिका भारती, कांग्रेस सेवादल इंटक के प्रवक्ता डीआर जोशी, तारु नेगी, पूर्व प्रधान सुषमा शर्मा, ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ का आभार जताया है। इन लोगों ने कहा कि जल्द ही हेलीपोर्ट का शिलान्यास होगा और मनाली आने वाले सैलानियों को भी सुविधा मिलेगी। संवाद