फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गृहरक्षक जवानों ने रेस्क्यू किया स्नो कॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर में रात्रि गश्त पर सेवाएं दे रहे दो गृहरक्षक जवानों ने लावारिस कुत्तों से स्नो कॉक (जंगली मुर्गा) बचाया है।
विज्ञापन

जवानों ने रेस्क्यू किए स्नो कॉक को सुरक्षित वन विभाग को सौंप दिया है। गृहरक्षक पृथी चंद और तंजिन कालजंग उदयपुर बाजार में रात्रि गश्त पर थे। उन्होंने देखा कि बाजार में रात करीब 11:55 बजे लावारिस कुत्ते स्नो कॉक को दौड़ा रहे थे।
उन्होंने कुत्तों से स्नो कॉक को बचाया और रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित हालत में वन परिक्षेत्र अधिकारी उदयपुर वीरभद्र सिंह और उनकी टीम के सुपुर्द किया। घाटी में ड्यूटी पर तैनात दोनों जवानों की खूब प्रशंसा हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें