फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद जलोड़ी दर्रा पर छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल

विज्ञापन
लाहौल के कोकसर में बर्फबारी के बाद का नजारा। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर जलोड़ी दर्रा छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। बुधवार को 10,280 फीट ऊंचे दर्रा से छोटे वाहन आरपार हुए। ऐसे में बाह्य सराज के लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें पांच किलोमीटर का पैदल सफर नहीं करना होगा।
विज्ञापन

एनएच से स्नो कटर और डोजर से माध्यम से सड़क पर बिछी बर्फ को हटा दिया है। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी ने अपनी एक बस लोगों की सुविधा के लिए सोझा तक शुरू कर दी है। इसके अलावा बंजार-छतरी वाया गाड़ागुशैणी मार्ग पर भी बहाल हो गया है। मौसम साफ रहा तो एक-दो दिन में बड़े वाहनों के लिए दर्रा खुल सकता है।
बंजार बस अड्डा प्रभारी ओमी ठाकुर ने कहा कि आनी की ओर जाने वाली बस को सोझा तक भेजा जा रहा है। एनएच-305 के सहायक अभियंता टहल सिंह शर्मा ने कहा कि बर्फ हटाकर हाईवे छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है, जबकि बड़े वाहनों के लिए अभी काम जारी है। दोनों तरफ से मशीनरी लगाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बड़ानाला के आसपास हाईवे की हालत को देखते हुए वाहन चालकों से सुबह और दोपहर बाद गाड़ियों को न चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दर्रा खुलने के बाद खतरा टला नहीं है। जलोड़ी से आगे हाईवे पर उतराई है। ऐसे में हादसा होने का खतरा अधिक रहता है।
उधर, अटल टनल रोहतांग बनने के बाद बर्फबारी होने की स्थिति में भी लाहौल-कुल्लू के बीच बस से सफर जारी है। सोमवार को लाहौल समेत अटल टनल रोहतांग, धुंधी सहित कई हिस्सों में बर्फबारी से बस सेवा दो दिन के लिए बंद हो गई थी। बुधवार को मौसम साफ होते ही एचआरटीसी केलांग डिपो ने केलांग-उदयपुर तथा केलांग-सिस्सू-कुल्लू के बीच बस सेवा को फिर से शुरू कर दिया है। बर्फबारी के बाद पुन: बस सेवा शुरू होने से घाटी के लोग बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें