फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भारी बारिश की संभावना, नदी-नालों से दूर रहें लोग

Sat, 22 Jul 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को आगाह किया है कि वे नदी-नालों से दूर रहें।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार रात से बारिश का दौर जारी है। शनिवार दिनभर बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सड़कों की बहाली के कार्य में भी बाधा आई। जिले में मुख्य सड़कों को छोड़कर संपर्क सड़कों को बहाल किया जाना अभी बाकी है। सैंज, बंजार के दुर्गम इलाकों में अभी भी बिजली गुल है।
लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों में रुकावट आ रही है। जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड की ओर से कार्यों को युद्धस्तर पर चलाया गया है। शनिवार को दिनभर बारिश के चलते नाशपाती का तुड़ान नहीं हो पाया। रविवार को मंडियों में फलों की बोली लगेगी, लेकिन मौसम के खलल के चलते मंडियों में नाशपाती और प्लम बेहद कम मात्रा में ही आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने भारी बारिश की संभावना के चलते सभी लोगों से सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की अपील की है। नदी-नालों की ओर न जाने का आह्वान किया है। ब्यास और पार्वती नदियों तथा नालों के नजदीक बसे हुए लोगों को अगले दो दिनों तक सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए सचेत किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें