फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लरांकेलो में 100 विद्यार्थियों का जांचा स्वास्थ्य

Thu, 14 Dec 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। हंस फाउंडेशन एमएमयू टीम-2 ने सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय लरांकेलो में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके अलावा बीमार विद्यार्थियों और शिक्षकों को निशुल्क दवा वितरित कर उनके आवश्यक टेस्ट भी किए गए।
विज्ञापन

फाउंडेशन के चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत ने कहा कि लरांकेलो में 100 से अधिक विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों को क्षय रोग के लक्षणों की पहचान करने और इससे बचाव की जानकारी भी दी गई।
स्वास्थ्य शिविर में परियोजना समन्वयक अरुण सिपहिया, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी फुंचोग डोलमा, फार्मासिस्ट तान्या भारद्वाज और प्रवीण कुमार ने अपनी सेवाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें