सैंज (कुल्लू)। सैंज खंड नंबरदार संघ के चुनाव सर्वसम्मति से हुए। सैंज तहसील कार्यालय में हुए चुनाव में फाटी सुचेहण के नंबरदार हरिराम चौधरी को अध्यक्ष चुना गया। लापह फाटी के चुन्नीलाल को उपाध्यक्ष, शैंशर फाटी के दीपचंद को महासचिव, दुशाहड़ के तेजा सिंह को सचिव बनाया गया। इसके अलावा भलाहण के योगराज को कोषाध्यक्ष, रैला के गोविंद ठाकुर को सालाहकार बनाया गया। वहीं मनेशी के भगत राम, शांघड़ के रूम सिंह, धाउगी के तुले राम, शैंंशर के तविंद्र कुमार, शांघड़ के राम सरण, रैला के उत्तम चंद, दुशाहड़ के झाबे राम, कनौण के मेहर चंद और भलाहण के केहर सिंह और गाड़ापारली के नोक सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नंबरदार संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष हरिराम चौधरी के बताया कि नंबरदारों के हित में कार्य किया जाएगा और सरकार व विभाग से बेहतर तालमेल कर राजस्व संबंधित कार्यों को जनता के लिए सुलभ करने के प्रयास किए जाएंगे।