कुल्लू। पार्वती घाटी के पर्यटन स्थल कसोल के समीप कटागला में हमीरपुर के युवक की ओर से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
अभिषेक (29) पुत्र कालीदास गांव चौतरा, डाकघर मेड़, जिला हमीरपुर कटागला में एक कैंपिंग में बतौर हेल्पर था। आठ सितंबर की रात को अभिषेक ने हॉल की छत में लगे लोहे के एंगल में रस्सी से फंदा लगा लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जेे में लिया।
एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों को सूचना दे दी है। युवक की ओर से फंदा लगाने के मामले में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। संवाद