फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घंटों बंद रही हलाण-2 सड़क, बगीचों में घुसा मलबा

विज्ञापन
कुल्लू जिला के पतलीकूहल में हलाण में भारी बारिश के कारण सड़क पर आया मलबा।-संवाद
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले में मंगलवार रात को भारी बारिश हुई है। मूसलाधार बारिश से नदी-नालों को जलस्तर पर भी बढ़ गया। जिले की ऊझी घाटी के हालाण-दो में देर रात बड़ाग्रां नाले में भारी बारिश होने से बाढ़ आ गई। इससे कलवर्ट बंद होने से भारी मलबा सड़क पर आ गया। इससे हलाण-दो की सड़क सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गई। इससे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वालों के अलावा आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं मलबा सड़क पर आने से लोगों के सेब बगीचों में घुस गया और सेब के साथ अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, निखिल और गुप्त राम ने बताया कि मंगलवार देर रात हालण-दो के पीछे तेज बारिश हुई और बड़ाग्रां नाले का जलस्तर बढ़ने से मलबा सड़क से होकर सेब बगीचों में घुस गया। ऐसे में मलबे के साथ कई बड़े-बड़े पत्थर भी आ गए हैं और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने मलबा हटाने के लिए मशीनें मौके के लिए भेजीं। लोक निर्माण विभाग कटराईं के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने कहा कि शाम को सड़क वाहनों के लिए बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें